Monday, 4 December 2017

Press Note 4-12-2017 महाकाली लोक संगठन

महाकाली लोक संगठन
झूलाघाटपिथोरागड़. उत्तराखंड
Delhi contact: National Alliance of People’s Movements. 6/6-SF, B, Pant Nagar, Jangpura. New Delhi, Delhi 110014
फेसबुक:Save Mahakali River  ब्लॉग: http://www.savemahakali.wordpress.com  Email:savemahakali@riseup.net     
                                             
प्रेसविज्ञप्ति                                                                                                  4 दिसम्बर 2017

{English Translation after Hindi, photos can be seen on our blog & FB}

पंचेश्वर और रुपाली गाड बांध परियोजनाओं पर पर्यावरण मंत्रालय का सुरक्षा घेरा टूटा

सह सचिव ने मामले को देखने और कार्यवाही का आश्वासन दिया

पिथोरागड़, अल्मोड़ा में प्रदर्शन, विरोध में उक्रांद व् उपपा साथ आये

दिल्ली व उत्तराखंड में पंचेश्वर और रुपाली गाड बांध परियोजनाओं की स्वीकृति संबंधित प्रक्रियाओं को लेकर महाकाली लोक संगठन, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, उत्तराखंड एकता मंच, दिल्ली समर्थक समूह आदि ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की.
दिल्ली में महाकाली लोक संगठन के साथ अन्य साथी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सुरक्षा घेरे को तोड़ अंदर घुसे. दिल्ली में महाकाली लोक संगठन के साथ अन्य साथी पर्यावरण वन एवंजलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सुरक्षा घेरे को तोड़ अंदर घुसे. थोड़ी मशक्कत के साथ सुरक्षाकर्मियों ने सबको मंत्रालय की इमारत के बाहर किया किंतु सह सचिव श्री ज्ञानेश भारती ने एक प्रतिनिधिमंडल कोमिलने का समय दिया जिसमें श्री हरेंद्र अवस्थी श्री विमल भाई  श्री श्रीधर गए। विमल भाई ने जनसुनवाई में हुई अनियमितताप्रक्रियागत कमियांपुलिस बल का प्रयोगराजनैतिक हस्तक्षेप दबाव  पूरेप्रभावित क्षेत्र में अन्य पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन की बात रखी। श्री हरेंद्र अवस्थी ने कहा कि आपने अमरूदों के बाग सुने होंगे आप अमरूदों के बाग कहते हैं हमारे यहां अमरूदों के जंगल हैं पलायन पूरेउत्तराखंड में सबसे कम है हम पूरी तरह गैर जानकारी के अंधेरे में हैं। श्री श्रीधर ने पर्यावरण संबंधी आंकड़े गलत और अध्ययन अपूर्ण बताएं
प्रतिनिधिमंडल ने सह सचिव से आग्रह किया कि सभी अध्ययन समय के साथ पूरे हो हमारी मांग के अनुसार जन सुनवाई पूरी प्रक्रिया  पर्यावरणीय कानूनों की पालन के साथ हो विशेषज्ञ आकलन समितिफिलहाल स्वीकृति को रोकें.
 श्री ज्ञानेश भारती ने लगभग 20 मिनट तक बातें गई उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि जो कि बहुत मजबूत था कि वह 24 अक्टूबर को हुईविशेषज्ञ आकलन समिति को भेजें सारे पत्र को देखेंगे और हमारेउठाए मुद्दों को देखेंगे उन्होंने कहा कि कल EAC की बैठक होने दीजिए मैं मामले को देखता हूं.
 पर्यावरण के मंत्रालय के बाहर संगठन ने इस चेतावनी के साथ धरना समाप्त किया कि यदि मंत्रालय ने बिना इन मुद्दों को देखें स्वीकृति दी तो उसको लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी होगी हम अपने हरसंवैधानिक अधिकारों का उपयोग करेंगे.
अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी  साथी संगठनों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद दिसंबर को दिल्ली होने वाली पर्यावरण विशेषज्ञ आकलन समिति की बैठक के लिए पत्र भेजा. पार्टी केकेंद्रीय अध्यक्ष श्री पीसी तिवारी ने जिले में हुई जन सुनवाई की अनियमितताओं पर रोष व्यक्त करते हुए संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना पर आंदोलन की चेतावनी दी।  रेखा धस्माना जी ने कहा कि  यहलोगों के पहाड़ के कुमाऊं क्षेत्र के पर्यावरण और लोगों के जीने के हक पर हमला है। गोविंद राम वर्मा ने कहा कि हमे विकास के नाम पर विस्थापन कुबूल नहीं।
पिथौरागढ़ में भी महाकाली लोक संगठन के साथी व उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ साथियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से विशेषज्ञ आकलन समिति को ज्ञापन भेजामहाकाली लोक संगठन के सुमित महर ने गांवों में जानकारी का अभाव की बात कही 84 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं, अंदरुनी इलाके हैं, सरकार जनता को अंधेरे में रखकर कागजी कार्रवाई पूरी कर रही हैं. इससे विकास के नाम पर धोखा जाहिर होता है. लोक संगठन की ही मनोज मटवाल ने पिथौरागढ़ के पर्यावरण पर होने वाले असरों को नकारे जाने पर चिंता व्यक्त की. उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य श्री काशी सिंह ऐरी जी ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे उत्तराखंड में जनाधिकारो पर सरकारी हमले की पोल खोलेगी. उत्तराखंड की अस्मिता इस समय खतरे में है.  श्री चमन सिंह ग्राम प्रधान व श्री तारा सिंह वन सरपंच फल्दु ने इन अनियमितताओं पर अपने ग्राम की ओर से ज्ञापन भी दिया. तडेमियां गांव से श्री केशव सिंह ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की. सेल गांव के प्रधान श्री वजीर सिंह ने अन्याय को ना सहने की बात कही. प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी श्री पांडे को के माध्यम से पर्यावरण मंत्रालय को ज्ञापन भेजे गए.
उत्तराखंड में भारत नेपाल सीमा के बड़े बजार झूलाघाट में भी प्रदर्शन हुआ. श्री हरिवल्लभ भट्ट ने अपनी धरती ना छोड़ने की बात कही श्री विप्लव ने कहा कि विस्थापन और पर्यावरण जैसे बड़े सवालों पर सरकार खोखले साबित हुई है ग्रामीण व्यापारियों ने पुरानी और पारंपरिक बाजार को बनाए रखने की घोषणा की.
आज के प्रदर्शन में हम यह बात घोषणा कर रहे हैं कि यदि सरकार ने अपने गलत कदमों को नहीं रोका तो गांव से लेकर दिल्ली तक हम कड़ी प्रतिक्रिया देंगे.

सुरेंद्र आर्य,  अंतरा, हिमशी सिंह
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Environment Ministry's gate breached: environment clearace issue of Pancheshwar and Rupaligad Dams

                      Joint -Sec.assured to look into matter seriously 

  Protest hold in Pithoragar and Almora: UKD and UPP came insupport

The wrong process of dam clearance for the Pancheshwar and Rupaligad Dams have been strongly condemned by Mahakali Lok Sangathan, Uttarakhand Parivartan Party, Uttarakhand Kranti Dal, the National Alliance of Peoples Movements: Uttarakhand Akta Manch, Delhi Solidarity Group and others. 
In Delhi, Mahakali Lok Sangathan and other members in solidarity breached the gates of the Environment Ministry and entered with banners and posters. With a little embarrassment, the security personnel took everyone outside the ministry building.
 
 Later, Joint-secretary Mr. Dnyanesh Bharti gave time to meet a delegation, in which Mr. Harendra Awasthi Mr. Vimal Bhai and Mr. Shridhar visited. Vimal Bhai talked of violation of the irregularities, procedural deficiencies, use of police force, political interference pressure and other environmental laws in the public hearings. Mr. Harendra Awasthi spoke about how instead of gardens of the Guava fruit, we have forests of the guava fruit. Migration is the lowest in  our area in comparison to whole of Uttarakhand. We have been kept in the dark and no information has reached us. Mr. Shridhar said that the environmental figures are incorrect and studies are incomplete.
 
The delegation requested the Joint-Secretary that all the studies should be completed in time, according to our demand. The Expert Appraisal Committee should not recommend the environment clearance. 
Mr. Gyanesh Bharti listened to us for about 20 minutes and he assured us that he would look into all the documents received by the Expert Appraisal Committee  for October 24th, 2017. Further he would also look into the issues raised by us at the EAC meeting on 5th December.  
Outside the Ministry of Environment, the organizations ended the protest with this warning that if the ministry approves the dams without looking into these issues then it will have to face a strong reaction from the people. The protests will be arranged within every constitutional right. 
 In Almora, Uttarakhand Parivartan Party and supporting organisations held a protest in front of the office of the District Magistrate. Post this they met the District Magistrate and delivered a letter to her for the EAC in relation to the meeting they will be holding on 5th December to make a decision regarding the clearance of the dam. The partys President Mr. P. C. Tiwari, while expressing his anger at the irregularities of the public hearing in the district, warned of the move against the neglect of constitutional rights. Rekha Dhasmana ji said that it is an attack on the people of the Kumaon region, the people of the mountain and the right to livelihoods of people. Govind Ram Verma said that we will not tolerate displacement in the name of development.
Also in Pithoragarh, the members of Mahakali Lok Sangathan and senior associates of Uttarakhand Kranti Dal sent a memorandum to the Expert Appraisal Committee.  Sumit Mehar of the Mahakali Lok Sangathan said there is a lack of  information in the villages, more than 84 villages are affected, the interior areas, the government is carrying out the paperwork keeping the public in the dark. This leads to deception in the name of development.
 Manoj Matwal of the same expressed concern over the decline of Pithoragarh's environment. Shri Kashi Singh Ari, founder member of the Uttarakhand Kranti Dal said that our party will take the issue of governments attack on people’s rights in entire state of Uttarakhand. The sovereignty of Uttarakhand is in danger at this time. 
 
Shri Chaman Singh,  Gram Pradhan and Mr. Tara Singh Van Sarpanch of Haltu village also gave a memorandum on behalf of their villages on these irregularities. Shri Keshav Singh also expressed his anguish with the Tademian village. Mr. Vazir Singh, the head of Sel village, said that injustice should not be tolerated. After the demonstration, the memorandum was sent to the Ministry of Environment through the Sub-Divisional Magistrate, Mr. Pandey.
 
In Uttarakhand there was also a demonstration in Jhulaghat, a huge market in the Indo-Nepal border. Mr. Harivallabh Bhatt said that he did not want to leave his land, Mr. Viplav bhatt said that the Government has proven to be hollow on big questions like displacement and environment; Rural traders have announced the retention of old and traditional markets.
In todays demonstration, Mahakali Lok Sangathan and associates announced that if the government does not stop its move towards the destruction of Uttarakhand, then we will raise voices and masses from the villages to the cities and pour into the streets.

Surender Arya, Antra, Himshi Singh

Press Note 29-11-2017 महाकाली लोक संगठन

महाकाली लोक संगठन
झूलाघाट, पिथोरागड़, उत्तराखंड
फेसबुक: Save Mahakali River ब्लॉग : http://www.savemahakali.wordpress.com    9718479517 / 9459021415
प्रेस विज्ञप्ति                                                            29-11-2017
{English after Hindi} 
पर्यावरण आकलन समिति ने अगली बैठक तक टाली स्वीकृति
रुपाली गाड बांध पर और अध्ययन होगा किन्तु जनसुनवाई व अन्य गंभीर मुद्दों पर मौन
घाटी का किया दौरा: प्रभावितों से छुपाया दौरा

उत्तराखंड में महाकाली नदी पर 315 मीटर ऊंचा पंचेश्वर व 95 मीटर ऊंचा रुपाली का बांध प्रस्तावित है. इस पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना की जनसुनवाईयों के आधार पर “नदी घाटी एवं जल विद्युत परियोजनाओं” पर बनी पर्यावरण आकलन समिति { EAC } ने 24 अक्टूबर को मात्र घंटे से भी कम समय में दोनो बांधों में डूब रही हजारों हेक्टेयर जमीन और 40 हजार से ज्यादा परिवारों के भाग्य का फैसला कर लिया.
फिलहाल समिति ने पर्यावरण स्वीकृति के मामले को अगली बैठक तक डाला है और इसी बीच परियोजना क्षेत्र का दौरा करने की के लिए सदस्यों की एक कमेटी एक समिति बनाई जो प्रभावितों से छुपा कर बांध क्षेत्र का दौरा भी करके लौट गई है इसकी अध्यक्षता शरद कुमार जैन जो पर्यावरण आकलन समिति के भी अध्यक्ष है तथा सदस्य सचिव व निदेशक डॉ० एस० करकेटा भी शामिल है. यह समिति भी अपनी रिपोर्ट अगली बैठक से पहले दाखिल करेगी. ज्ञातव्य है कि EAC को अनेक जनसंगठनों और प्रभावितों ने अपनी आपत्तियां भेजी थी. समिति के मिनट्स देखने से मालूम होता है कि उन आपत्तियों पर गौर नहीं किया गया है. जनसुनवाईयों में जितनी धांधली की गई है उन सबको छुपा दिया गया है. पूरे मिनट्स में परियोजना की सार संक्षेप दिया है अंत में समिति ने परियोजना को में कोई रुकावट ना आये इस दृष्टि से परियोजना प्रयोक्ता से कुछ सफाई मांगी है.
रुपाली गाड बाँध प्रस्तावित स्थान से किलोमीटर नीचे की ओर स्थानांतरित हो रहा है इसलिए उस पर एक अध्ययन की मांग समिति ने की है साथ ही नेपाल के हिस्से वाली पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट भी मांगी है. अन्य स्वीकृतियों के लिए निर्देश के साथ परियोजना प्रयोक्ता से कुछ सफाई मांगी है समिति ने जल संसाधन मंत्रालय की अक्टूबर 2016 वाली अधिसूचना पर सफाई मांगी हैजिसमे वृहद गंगा नदी घाटी में बड़े निर्माणों पर रोक लगाई गई है.
विचारणीय है कि EAC की बैठक में संगठनों ने मात्र 5 मिनट मिलने का समय मांगा था. जो नहीं दिया गया. प्रश्न यह उठता है कि घंटे से कम समय में इतना सब कुछ कैसे कर लिया गया? जबकि प्रभावित गांवों में स्थिति यह है कि लोगों को आज भी बांध संबंधी कागजातों की जानकारी नहीं है. यहां तक की पुनर्वास के लिए बनाई गई नीति भी गांवों में नहीं दी गई और खुली बैठकों के नाम पर जल्दी-जल्दी लोगों से अनापत्ति ली गई है. प्रभावितों ने जो भी सुझाव दिए वह पूरी तरह परियोजना के बारे में गैर जानकारी दर्शाते हैं. समिति ने इन विषयों पर लोगों के लिखे पत्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया. EAC के सदस्य सचिव को व्यक्तिगत रुप में मिलने के बाद भी निराशा ही हाथ लगी है.
परियोजना के विस्थापितों के लिए जमीन कहां से मिलेगी? अभी टिहरी के विस्थापित जमीन के लिए पंक्तिबद्ध खड़े हैं वहां विस्थापन जारी है. ग्लोबल वार्मिंग जैसी खतरनाक प्रश्न हमारे सामने हैं. एक तरफ ऊर्जा मंत्रालय देश में बिजली की अधिकता बता रहा है.  उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने के लिए एक पलायन विभाग बनाया है दूसरी तरफ 40,000 परिवारों के विस्थापन की तैयारी है. 350गांव भूस्खलन प्रभावित होने के कारण पुनर्वास की राह ताक रहे हैं. कुमाऊं का सर्वोत्तम जंगली इलाका व  खेतिहर इलाका डूबने वाला है या बांध से अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है. भारत नेपाल के सांस्कृतिक-सामाजिक संबंधों का  प्रतीक झूलाघाट-जौलजीबी जैसे बाजार डूब रहे हैं. EAC ने इन तमाम प्रश्नों को छुआ तक नहीं है. सामाजिक आकलन रिपोर्ट पूरी तरह एक धोखे का कागज कागजात है जिसकी सच्चाई में जाने की कोशिश किए बिना समिति ने उसे स्वीकार कर लिया है. यह तमाम जल्दबाजी भविष्य के लिए बहुत खतरनाक साबित होने वाली है.
इसी बीच देश के 45 प्रसिद्ध पर्यावरणविद व नदी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव व पर्यावरण आकलन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव  तथा सभी सदस्यों को पत्रलिखकर इन बांधो की पर्यावर्णीय जनसुनवाई पर अपनी आपति दर्ज की है. जिनमे श्री रवि चोपड़ा, श्री दुनू रॉय, डॉ० भरत झुनझुनवाला, श्री मनोज मिश्रा, श्री हिमांशु ठक्कर कुछ प्रमुख नाम हैं. इनका कहना है की 9, 11 व  17 अगस्त को हुई {चंपावतपिथौरागढ़ व अल्मोड़ा मेंजनसुनवाई की सूचना प्रभावितों को 14 सितंबर 2006 की अधिसूचना के अनुसार नहीं मिली थी. यह 134 गांव बहुत सुदूर क्षेत्र के हैं जहां ज्यादातर गांवों में अखबार तक नहीं पहुंचता है सीमित जानकारी / समझ के अनुसार लोगों ने जो भी कुछ कहा होकिंतु वो EIA, EMP, SIA की जानकारी के बिना था. उन्होंने चिंता के साथ पत्र में कहा की यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की परियोजना की शुरुआत के लिए बहुत ही गलत संदेश है. परियोजना का उद्देश्य कुछ भी होफायदा नुकसान कुछ भी होकिंतु प्रभावितों से सच्चाई छुपाकर जनसुनवाई करना तथा EAC द्वारा भी जनसंगठनों/ प्रभावितों की आवाज को नकार के पर्यावरण स्वीकृति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना पूरी तरह अस्वीकार्य व पर्यावरण-लोगों के खिलाफ है.
उन्होंने मांग की है की
·         EAC से पुनर्विचार करे.
·         जनसुनवाई की जनता को पूरीसहीउनकी भाषा में जानकारी { EIA, EMP, SIA} देकर ही एक महीने बाद जनसुनवाई गावों के निकट हो.
 महाकाली लोक संगठन, महाकाली घाटी के सही विकास के लिए प्रतिबद्ध है. सरकारे नए विस्थापन और पर्यावरण विनाश को आमंत्रित कर रही है. हम इस सच्चाई को सामने लायेंगे.


विमलभाई,  सुरेन्द्र आर्य,  विप्लव भटट् सुमित महर, अजंनी कुमारी हरिवल्लभ भटट्प्रकाश भंडारी,

                                                                                        अनिल कार्की, भीम रावत, हरेन्द्र कुमार अवस्थी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

EAC Postpones Environment Clearance of Pancheswar Project till the Next Meeting

Seeks More Studies for Rupali Dam, but Maintains Silence on Pertinent Issues Raised During the Public Hearing

Committee Visits the Pancheswar Valley Secretly, No meeting with PAFs

Two big dams, Pancheshwar, 315 mts high and Rupali, 95 mts high, are proposed on Mahakaliriver in Uttarakhand. On the basis of the reports of the public hearings of the Pancheshwar Multipurpose Project, the Environmental Assessment Committee (EAC) assigned with clearances for "river valley and hydro power projects" met on October 24th and decided the fate of thousands of hectares of land to be submerged and more than 40 thousand affected families, in less than an hour.

The committee postponed the final decision for the next meeting and constituted a committee of 7 members headed by Sharad Kumar Jain, Chairman, Environmental Assessment Committee and Member Secretary & Director Dr. S. Karketa. The Committee made a secret visit to the site without informing or meeting any of the Project Affected Families (PAFs) or social organisations protesting the dam. The report of this committee will be submitted before the next meeting and will also be considered in taking final decision. It is important to note that many mass organizations and eminent people had sent their objections to the EAC. However, the EAC meeting minutes reflect that none of those objections were considered at the meeting. All the misdeeds and illegality in conducting Public Hearings brought to notice of the EAC, were withheld from the full committee. Thought the complete essence of the project is summarized in minutes, and the Committee requested some clarifications, but the intent is clear that the final decision should show some due process followed by the Committee.

As for the Rupali Dam, given that it is now being shifted 2 kms downstream, from the proposed location, the committee has asked for a new study, along with the Environment Impact Assessment Report of the Nepal side of the project. The Committee with regard to other approvals has sought more clarifications from the project proponent. The committee has also sought clarifications on the Ministry of Water Resources Notification of October 2016, which prohibits construction in the Greater Ganga river valley.

It is worth mentioning that in the EAC meeting, the organizations had asked for mere 5 minutes. That too was not given. The question arises, how was all this done in less than 1 hour? The fact remains that in the affected villages, people still do not know about all the studies and reports related to the dam. Even the information related to the R&R hasn’t been given to the PAFs. Fake objections were generated by the authorities, on behalf the people, to complete formalities. The committee did not pay any attention to the complaint letters written by people on these topics. Even meeting the member secretary of the EAC in person, was completely disappointing.

Where will all the displaced people be given land? Till today, the rehabilitation of displaced people from Tehri is incomplete and is ongoing. The question of climate change and its dangerous consequences are facing us, and no one seems to be worried about it. On one hand, Ministry of Power is emphasising that there is surplus electricity in the country, but still we are pushing for more Hyde projects. Same is the issue with Uttarakhand Government, which is trying to stop migration by creating a Migration Ministry but on the other hand is planning displacement of 40,000 families. 350 villages are already displaced due to land slides in Uttarakhand. Kumaon’s densest forests, prime agriculture land all are faced with the direct or indirect submergence or other related impacts. Markets of Jhoolaghat-Jauljibi, symbols of Indo-Nepal socio cultural ties are facing submergence. There are many such issues, which have been ignored by the EAC in its present assessment. SIA done in haste is completely farcical, and has been blindly accepted by the Committee without any verification. All this rush will prove dangerous in future for everyone.

Separately, 45 eminent environmentalists and river activists of the country wrote in a letter to the Secretary, Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC), head of EAC and member secretary and all the members of EAC, raising their reservations with regard to the public hearing process. The environmentalists included prominent names like Mr. Ravi Chopra, Mr.Dunu Roy, Dr. Bharat Jhunjhunwala, Mr. Manoj Mishra, Mr.Himanshu Thakkar amongst others. According to them, public hearing held on August 9, 11 and 17 (in Champavat, Pithoragarh and Almora) were not as per the guidelines of the 14 September 2006 Notification. 134 affected villages are very remote and accessibility is very difficult, with hardly any reach of the newspapers, where public hearing notice was given. Hence, the information given by affected people was limited in nature, and without complete knowledge of the SIA, EIA and EMP studies. This is highly unethical and illegal practice for the beginning of an international project of this magnitude. They added that, whatever may be the motivations behind the project, whatever may the advantages or disadvantages be, the procedure used for holding Public Hearings by with holding crucial information from project affected people and further ignoring the objections raised by many, the continued process of clearance by EAC is completely unacceptable and will only cause severe damage to environment.

The letter demanded that:

  1. EAC must consider the continuance of the Clearance process for the Pancheswar Multipurpose Project
  2. It must re-conduct the Public Hearing after giving adequate information of EIA, EMP and SIA reports in local languages and a month notice.

MahakaliLokSanghatan is devoted towards right and sustainable development of Mahakali valley. The Governments is only pushing for displacement and environment destruction. We will expose their wrongdoing and bring the truth out to public.

VimalBhai, SurendraArya, Viplav Bhatt, SumitMahar, Anjani Kumar, HariBallabh Bhatt, PrakashBhandari, Anil Karki, BhimRawat, harendra Kumar Awasthi